Chief Minister honors 6 police officers with Chief Ministerial medals at patiala in punjab-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:18 pm
Location
Advertisement

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री पुलिस मैडलों के साथ 6 पुलिस आधिकारियों का सम्मान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 26 जनवरी 2018 6:53 PM (IST)
मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री पुलिस मैडलों के साथ 6 पुलिस आधिकारियों का सम्मान
पटियाला।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब पुलिस के 6 पुलिस अधिकारियों को शानदार सेवाएंं निभाने बदले मुख्यमंत्री पुलिस मैडलों के साथ सम्मानित किया। जबकि दो पुलिस कर्मचारियों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक के साथ सम्मानित किया और 10 प्रगतिशील किसानों समेत 67 शख्सियतों को भी सम्मानित किया।
69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज पटियाला में राष्ट्रीय झंडा तिरंगा लहराने के बाद मुख्यमंत्री ने इन पुलिस अधिकारियों द्वारा निभाई गई सेवाओं को मान देते हुए यह सम्मान दिया। उन्होंनें ने एस.एस.पी. खन्ना स. नवजोत सिंह माहल, एस.एस.पी. बटाला उपिन्दरजीत सिंह घूमन, कमांडैंट पी.आर.टी.सी. जहानखेलां स. भुपिन्दर सिंह, डी.एस.पी. सब डिविजऩ नाभा स. चन्द सिंह, स्टेट स्पैशल ऑप्रेशन सेल अमृतसर के इंस्पेक्टर इन्द्रदीप सिंह और इलैक्शन सेल चंडीगढ़ के सब इंस्पेक्टर बलविन्दर सिंह को मुख्यमंत्री पुलिस मैडल के साथ सन्मानित किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने ए.एस.आई.(लोकल रंैक) सुरजीत सिंह और सिपाही गुरदास सिंह को मुख्यमंत्री रक्षक पदक के साथ सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 67 अन्य शखसियतों को ममैंटो और सर्टिफिकेट दे कर उनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निभाई गई सेवाओं के लिए सन्मानित किया। धान की पराली को आग न लाने वाले किसानों बीरदलविन्दर सिंह, दर्शन सिंह, मनदीप सिंह, अवतार सिंह, गुरनाम सिंह और सुरिन्दर सिंह पंजोला का भी विशेष सन्मानित किया। जबकि चार प्रगतिशील किसानों, हरदीप सिंह, भरपूर सिंह, प्रदीप सिंह और भुपिन्दर सिंह संधा, जिन्होंने खेती विभिन्नता का रास्ता चुना है, को भी सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने इसके अलावा प्रसिद्ध पथराट विज्ञानी डा. विद्वान सिंह सोनी, तीन्दाजी प्रशिक्षक जीवनजोत सिंह तेजा, सायकलिस्ट नमन कपल, तीरन्दाज अमनप्रीत कौर और विनायक वर्मा, निशानेबाज आशीष छीना, तलवारबाजी खिलाडी अन्नया और घुड़सवार विद्यार्थी जशनजीत सिंह चीमा को भी सन्मानित किया और पटियाला के डी.एस.पी. जांच सुखमिन्दर सिंह चौहान को भी सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement