Chhattisgarh govt to give rs 2100 cr to farmers as bonus says CM raman singh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:12 pm
Location
Advertisement

किसानों को 2100 करोड का बोनस देगी छत्तीसगढ सरकार

khaskhabar.com : शुक्रवार, 01 सितम्बर 2017 07:42 AM (IST)
किसानों को 2100 करोड का बोनस देगी छत्तीसगढ सरकार
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि 13 लाख किसानों को 2100 करोड रुपये का बोनस इस दीपावली के पूर्व बांट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 2017 का बोनस वर्ष 2018 में विकास यात्रा के दौरान वितरित किया जाएगा। यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरुवार को दोपहर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मामले में सहमति मिल गई है। गुरुवार शाम तक आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

इससे प्रदेश के 13 लाख किसानों को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा। इसके पूर्व सन 2013-14 में सरकार ने 2,374 करोड़ रुपये बोनस के तौर पर बांटे थे। उन्होंने कहा कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। वहीं प्रदेश के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को छोटे कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement