Chhag: Police appear promptly 127 arrested in 24 hours warranty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:07 pm
Location
Advertisement

छग : पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, 24 घंटे में 127 वारंटी गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 28 जनवरी 2018 8:55 PM (IST)
छग : पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, 24 घंटे में 127 वारंटी गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में पुलिस को जो काम करने में वर्षो लग गए उसे नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद 24 घंटे में ही कर दिया गया। पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 400 वारंट की तामील कर 127 अपराधियों को गिरफ्तार किया। सभी को रविवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया।

रायपुर पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहा कि पिछले कई वर्षो से फरार अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। इस कार्रवाई में 33 थानों और क्राइम ब्रांच की 70 टीमों ने प्रदेशभर में छापा मारा। रायपुर के अलावा दुर्ग-भिलाई, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बेमेतरा, मुंगेली में भी वारंटियों की धरपकड़ की गई।

उन्होंने कहा कि अभियान में 400 स्थायी वारंट की तामिली की गई है। पुलिस ने 127 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन पर कुल 211 वारंट हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 100 ऐसे अपराधी हैं जिन पर रायपुर पुलिस के पास लंबित वारंट हैं, ये प्रदेश के अन्य जिलों में निरुद्ध हैं। इन 127 अपराधियों में 121 पुरुष और 6 महिला हैं। स्थायी वारंटियों में 79 फरार अपराधियों की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिनकी मौत तो हो गई है पर प्रमाणपत्र नहीं है।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement