chandigarh news : Sikh massacre : Two more witnesses will give testimony against jagdish Tytler-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:23 am
Location
Advertisement

सिख कत्लेआम : टाइटलर के खिलाफ दो और गवाह देंगे गवाही

khaskhabar.com : शनिवार, 16 दिसम्बर 2017 6:16 PM (IST)
सिख कत्लेआम : टाइटलर के खिलाफ दो और गवाह देंगे गवाही
चंडीगढ़। 1984 सिख कत्लेआम के मुख्य गवाह जसबीर सिंह ने इंडिया आकर जगदीश टाइटलर के खिलाफ अदालत में गवाही देने की घोषणा की है। अन्य चश्मदीद गवाह रेशम सिंह रोडे भी सामने आया है। उसने आल इंडिया सिख स्टूडेंट फैडरेशन के प्रधान करनेल सिंह पीर मोहम्मद की मौजूदगी में पत्रकारों को बताया कि इस समय कैलिफोर्निया निवासी जसबीर सिंह एवं रेशम सिंह की पृष्ठिभूमि दिल्ली से है।

उन्होंने नवम्बर 1984 के बारे में बयान देते हुए कहा कि कैसे सिख कत्लेआम में जगदीश टाइटलर भी शामिल थे। रेशम सिंह ने हलफिया बयान में बताया है कि 1 नवम्बर 1984 को वह अपने घर जाने की कोशिश कर रहा था कि गुरुद्वारा पबलगश के पास गुरुद्वारा साहिब की इमारत से धुंआ निकलता देखा। बाहर भीड़ का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस पार्टी के लीडर टाइटलर नारेबाजी कर रहा था और गुरुद्वारे में छिपे सिखों को खत्म करने की बात कह रहा था।

इसी तरह दूसरे गवाह जसवीर सिंह ने टाइटलर के कत्लेआम में शामिल होने के संबंध में नानावती आयोग में हलफिया बयान दिया था। उसने कहा कि जान से मारने की धमकियां मिलने के बावजूद जगदीश टाइटलर के खिलाफ कत्लेआम के संबंध में गवाही देने के लिए विदेश से भारत आया हूं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement