chamba news : The government slept for five years, wakeup Now Before Election : Chamba BJP District President DS Thakur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 3:45 pm
Location
Advertisement

पांच साल सोती रही सरकार, अब चुनाव से पहले जागी : ठाकुर

khaskhabar.com : बुधवार, 27 सितम्बर 2017 3:25 PM (IST)
पांच साल सोती रही सरकार, अब चुनाव से पहले जागी : ठाकुर
चंबा। समाज का हर वर्ग अब कांग्रेस की रीति नीति को समझ चुका है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर ने सलूणी में मीडिया से कही। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि गुड़िया मामले में बड़े-बड़े अधिकारी जेल में बंद हैं। जिला चंबा में कुछ अधिकारी कांग्रेस सरकार के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। पांच साल तक प्रदेश सरकार सोई रही। अब चुनाव को करीब एक माह का समय रहा तो सरकार और सरकार के एजेंट विकास की नकली पोटली खोल रहे हैं। अब सत्ता में आने पर भाजपा सरकार कांग्रेसी एजेंट अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करेगी।

ठाकुर ने कहा कि कांगडा में हुई भाजयुमो की हुंकार रैली में युवाओं की भीड़ से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के बुरे दिन आ गए हैं। ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल को खनन, वन एवं ड्रग्स माफिया ने बेच खाया है। वीरभद्र सरकार की नाक के नीचे ड्रग्स माफिया 900 करोड़ का अवैध कारोबार चला रहे हैं। प्रदेश सरकार ने 22 हजार करोड़ रुपए खर्च कर ब्रिटेन और श्रीलंका के लोगों को रोजगार दिया, जबकि हिमाचल में बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी कर दी है। केंद्र सरकार ने सैकड़ों कल्याणकारी योजनाएं संचालित कीं, जिन्हें जनता तक पहुंचाने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हुई है। इस मौके पर जिला महामंत्री कर्म चंद, जिला मीडिया सह प्रभारी आशीष धवन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटियाल, जिला सदस्य केसो राम ठाकुर, सिमनी पंचायत प्रधान मनोहरलाल, जिला अल्पसंख्यक अख्तर मागरा आदि मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement