chamba news : NYK Chamba inspires people to vote in Prahladu village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:45 am
Location
Advertisement

एनवाईके चंबा ने प्रहलादू गांव में लोगों को किया मतदान के लिए प्रेरित

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 8:20 PM (IST)
एनवाईके चंबा ने प्रहलादू गांव में लोगों को किया मतदान के लिए प्रेरित
चंबा। एनवाईके चंबा ने प्रहलादू गांव में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए सभा का आयोजन किया। एनवाईके के स्वयंसेवी नीलम व सुशील ने बताया कि गांव में लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि सभी मतदाता अपने इस अधिकार का प्रयोग करें व भावी पीढ़ियों को अच्छे नेता प्रदान करने में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में सामाजिक विकास मंडल दादरू व जनीला युवक मंडल कुरैन के सदस्य भी मौजूद रहे। चामुंडा यूथ क्लब के सदस्यों ने स्लोगन की सहायता से लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवी नीलम के साथ स्वयंसेवी सुशील भी विशेष रूप से मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement