Advertisement
450 ग्राम चरस सहित दो को पकडा
चंबा। थाना तीसा पुलिस ने दो लोगों को 450 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डी.एस.पी.हैड क्वाटर वीर बहादुर सिंह ने बताया कि रात को गस्त के दौरान 3.45 बजे एक मोटरसाइकिल पर दो युवकों को पुलिस ने रोका। तलाशी में इनके कब्जे से 450 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान हमीद पुत्र वदरदीन और मोहमद रफी पुत्र सुंडा दोनों निवासी गांव थनैईकोठी तहसील चुराह के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 20 माद्रक द्रव्य के तहत मामला दर्ज किया है।
Advertisement
Advertisement
चंबा
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement