Case of attempted murder will be File on the protesters Unemployed teachers in Mohali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:00 pm
Location
Advertisement

प्रदर्शनकारियों पर दर्ज होगा कत्ल के प्रयास का केस

khaskhabar.com : सोमवार, 07 अगस्त 2017 4:55 PM (IST)
प्रदर्शनकारियों पर दर्ज होगा कत्ल के प्रयास का केस
मोहाली। 56 दिन से सोहाना स्थित पानी की टंकी पर चढ़े प्रदर्शनकारी बेरोजगार टीचर्स पर कत्ल के प्रयास का केस दर्ज किया जाएगा। एसपी स्तर के एक अधिकारी ने प्रदर्शनकारियों पर कत्ल के प्रयास का पर्चा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

रविवार को प्रदर्शनकारी बेरोजगार टीचर्स के साथियों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट रोड जाम कर दी। सुबह साढ़े 9 बजे से दिया धरना शाम तक जारी रहा। इसी बीच पुलिस 4 प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई। पुलिस की तरफ से मामले का कवरेज कर रहे फोटोग्राफर-विडियोग्राफर पर ऊपर टंकी पर चढ़े लोगों में से कुछ ने पेट्रोल गिराकर जलते हुए कपड़े फेंके। लेकिन गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर सख्त रुख अपनाने का मन बना लिया। पुलिस ने गुरुद्वारा सिंह शहीदा के प्रबंधकों से प्रदर्शनकारियों को दिए जाने वाले लंगर और चाय पर भी पाबंदी लगवा दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement