Car crashed with trolley seven seriously injured in philibhit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:53 am
Location
Advertisement

रफ्तार का कहर: ट्रॉली में घुसी कार, सात गंभीर रूप से घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 2:56 PM (IST)
रफ्तार का कहर: ट्रॉली में घुसी कार, सात गंभीर रूप से घायल
पीलीभीत। टनकपुर-पीलीभीत मार्ग पर दो कार गन्ने से भरी ट्राली में घुस गई, जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हादसा थाना न्यूरिया के पिपरिया आगरु गांव के पास सोमवार को देर रात के 10 बजे के बाद हुआ। दोनों कारों में बैठे लोग हल्द्वानी जा रहे थे, तभी एक दूसरे से कार आगे निकालने की होड़ में सेंट्रो कार के ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया। गाड़ी गन्ने से लदी एक ट्राली में घुस गई। उसी दौरान पीछे से तेज़ रफ़्तार से आ रही शिफ्ट गाड़ी सेंट्रो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।

एसओ नियोरिया रविन्द्र कुमार वर्मा ने बताया सभी घायल हल्द्वानी के रहने वाले हैं। वे किसी शादी समारोह में शिरकत करने के बाद सभी एक साथ वापस लौट रहे थे। हादसे में घायलो को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार दिए जाने के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। इसमें सात घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में किसी के मौत की सूचना नहीं है। इससे संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement