canter fall into a dam in etah 14 died and 24 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

एटा: बारातियों से भरा कैंटर नहर में पलटा, 14 की मौत 24 घायल

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 मई 2017 7:48 PM (IST)
एटा: बारातियों से भरा कैंटर नहर में पलटा, 14 की मौत 24 घायल
एटा। उत्तरप्रदेश में खुशी का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब बरातियों से भरा एक ट्रक नहर में पलट गया। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा एटा के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव सरायनीम के पास हुआ। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वाले सभी लोग आगरा के शमसाबाद के निवासी थे। वहीं हादसे में घायल सभी लोगों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुंडौन नगरिया निवासी प्रेम सिंह की बेटी कल्पना की शादी एटा के सकरौली थाना क्षेत्र के नगला लालपुर में राम मिलन से तय हुई है। प्रेम सिंह गुरुवार रात तिलक समारोह के लिए नगला लालपुर पहुंचे थे। तिलक समारोह से लौटते समय अनियंत्रित कैंटर रेलिंग तोडता हुआ रजवाहे में जा गिरा। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं पुलिस के रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आक्रोश के चलते ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement