Advertisement
बारातियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के रेहड़
थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर बारातियों से भरी बस अनियंत्रित
होकर पलट गई। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दर्जन भर से ज्यादा
घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती
कराया है।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के जसपुर थाना क्षेत्र के गांव पतरामपुर से
आई बारात बिजनौर के हिदायतपुर जा रही थी। शनिवार दोपहर बस अनियंत्रित होकर
रेहड़ इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर पलट गई। आसपास के लोगों ने बस में
फंसे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
आईएएनएस
पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
बिजनौर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement