brother in law, and father-in-law raped women-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:14 pm
Location
Advertisement

देवर व ससुर ने किया महिला से रेप

khaskhabar.com : बुधवार, 16 अगस्त 2017 6:15 PM (IST)
देवर व ससुर ने किया महिला से रेप
मोगा। पारिवारिक रिश्तों को कलंक लगाते हुए एक महिला से उसके देवर और ससुर ने रेप किया। महिला का पति विदेश में रहता है और वह अपने ससुराल में रहती है। महिला ने अपने परिजनों को इस घटना की सूचना दी तो उसके भाई ने उसका मेडिकल करवाकर मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।गांव ढुडीके निवाली महिला के मुताबिक उसका पति विदेश में रहता है। इसके अलावा उसकी देवरानी भी विदेश में ही रहती है, जबकि उसकी सास की मौत हो चुकी। उसका देवर व ससुर अक्सर उस पर गलत निगाह डालते थे। उनकी नीयत को देखते हुए महिला ने पंचायत के सहयोग से अलग रहने का फैसला किया।महिला के मुताबिक वह काफी समय से परिवार से अलग रह रही थी। पांच अगस्त को उसके देवर ने उसे संदेश भिजवाया है कि बैंक संबंधी किसी कार्य के लिए उसे घर पर आना पड़ेगा। वह घर पर गई गई तो देवर व ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर वह धमकियां देने लगे। इसके बाद दोनों ने उसे हवस का शिकार बनाया। महिला ने इसके बाद घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उसके भाई ने उसका मोगा के सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया और मामले की सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement