Brochures message from police jawans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:13 pm
Location
Advertisement

बाइक रैली से पुलिस जवानों ने दिया भाईचारे का संदेश

khaskhabar.com : शनिवार, 18 मार्च 2017 11:42 AM (IST)
बाइक रैली से पुलिस जवानों ने दिया भाईचारे का संदेश
फतेहाबाद। हरियाणा स्वर्ण जंयती के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से निकाली गई बाइक रैली में पुलिस जवानों ने भाईचारे का संदेश दिया। रैली को एसपी ओपी नरवाल ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी नरवाल ने बताया कि आज जिलेभर के पुलिसकर्मी बाइक रैली में शामिल हुए हैं। इसमें आमजन की भी भागीदारी है। रैली शहर से होते हुए फतेहाबाद के गांव भोडियाखेडा के खेल स्टेडियम मे जाकर सम्पन्न होगी। उन्होने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से पुलिस के जवानो और आमजन ने भाईचारे का संदेश दिया है। उन्होने कहा कि इस रैली मे काफी संख्या मे युवा भी भाग ले रहे है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement