Advertisement
टक्कर के बाद तड़पते बच्चे को छोड़ भागे पुलिसकर्मी, दर्दनाक मौत
बागपत। बडोत कोतवाली क्षेत्र के बडका रोड पर अनियंत्रित पुलिस जीप
की टक्कर से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के
बाद घायल बच्चा 20 मिनट तक सडक पर पडा तडपता रहा। लेकिन कार सवार पुलिसकर्मी बच्चे
को अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से भाग निकले। पुलिसकर्मियों के इस निर्दयी रवैये
से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा किया।
दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पुलिस चौकी पर मृतक बच्चे के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घंटो तक ग्रामीणों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करके भी हंगामा किया। जाम लगाने के दौरान परिजनों ने कई वाहन चालकों के साथ बदतमीजी व मारपीट की। जाम के चलते इस हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की व उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

[@ 25 वर्ष पूर्व हुए अन्याय की लडाई लड़ रहे चमेरा-3 के विस्थापित]
Advertisement
Advertisement
बागपत
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement