BJP three year term free from corruption regionalism and racism in the state said haryana bjp president -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:28 pm
Location
Advertisement

भाजपा के 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश को भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद से किया मुक्त-सुभाष बराला

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017 4:06 PM (IST)
भाजपा के 3 साल के कार्यकाल में प्रदेश को भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद और जातिवाद से किया मुक्त-सुभाष बराला
रोहतक।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के असंतुष्ट होने पर चतुराई से जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ कार्यकर्ता ही नहीं, वे खुद और सीएम तक संतुष्ट नहीं हैं। जब भी कोई व्यक्ति संतुष्ट हो जाता है तो उसका विकास रूक जाता है और यह किसी भी संगठन के लिए हानिकारक है।


बराला शुक्रवार को रोहतक में थे। उन्होंने यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी विस्तारक बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बाद में पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि सरकार ने 3 साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश को भ्रष्टाचार, क्षेत्रवाद व जातिवाद से मुक्त किया। प्रदेश का समान रूप से विकास किया गया। नौकरियों में भेदभाव को खत्म किया और मेरिट के आधार पर नौकरियां दी गई। प्रदेश के नौजवानों को भाजपा सरकार से जो उम्मीद थी, उस पर वह खरी उतरी। बराला ने जानकारी दी कि सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर इस बार प्रदेश में कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हिसार में कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement