BJP minister Vijay Shah tells Madhya Pradesh schools, Answer roll call with Jai Hind -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:47 pm
Location
Advertisement

मध्यप्रदेश: अब स्कूलों में बच्चे यस सर, यस मैडम की जगह बोलेंगे जय हिंद सर

khaskhabar.com : सोमवार, 27 नवम्बर 2017 1:27 PM (IST)
मध्यप्रदेश: अब स्कूलों में बच्चे यस सर, यस मैडम की जगह बोलेंगे जय हिंद सर
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी और निजी विद्यालयों में आने वाले दिनों में उपस्थिति दर्ज कराने के दौरान यस सर या यस मैडम की जगह जय हिंद सर व जय हिंद मैडम सुनाई देगा। राजधानी के शौर्य स्मारक में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री विजय शाह ने घोषणा करते हुए कहा कि अब छात्र यस सर, यस मैडम के स्थान पर जय हिंद सर व जय हिंद मैडम बोलेंगे।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की जाएगी। ज्ञात हो कि विद्यालय में उपस्थिति दर्ज किए जाने के समय छात्र-छात्राएं अभी तक यस सर-यस मैडम बोलते आए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement