BJP Mahila Morcha campaigning for the by election at baran ward no 38 to the chief minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:15 pm
Location
Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाय उपचुनाव हेतु प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री को दिया आमंन्त्रण

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 दिसम्बर 2017 9:35 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने निकाय उपचुनाव हेतु प्रचार करते हुए मुख्यमंत्री को दिया आमंन्त्रण
बारां। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाप्रमुख सारिका सिंह चौहान की अगुवाई में निकाय उपचुनाव हेतु प्रचार प्रसार किया तथा मुख्यमंत्री की आम सभा का निमंत्रण दिया। भाजपा शहर प्रवक्ता हेमन्त शर्मा ने बताया की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने वार्ड नं- 38 से नगर निकाय उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक व्यास के साथ घर-घर जाकर भाजपा को बहुमत दिलाने की अपील करते हुए भाजपा प्रत्याक्षी को भारी मतों से विजयी बनाने का आग्रह किया एवं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की आम सभा में अधिक से अधिक संख्या में पधारने के लिए आमंत्रित करते हुए पीले चावल बांटे। इस अवसर पर चित्रा,रेखा, पुष्पा,मीना सहित कई अन्य भाजपा महिला कार्यकर्ताएं साथ रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement