Advertisement
मप्र के उप-चुनाव क्षेत्रों में आज भाजपा नेताओं का जमावड़ा
भोपाल | मध्य प्रदेश के दो विधानसभा
क्षेत्रों में हो रहे उप-चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के तमाम दिग्गज
गुरुवार को चुनाव प्रचार करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
चौहान कोलारस में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे और उनका एक दर्जन गांव में
जनसंपर्क का कार्यक्रम है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान आज कोलारस विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर एक दर्जन से अधिक गांवों में सघन जनसंपर्क करेंगे।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, विधायक एवं कोलारस विधानसभा उपचुनाव प्रभारी रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री कोलारस, बदरबास एवं रन्नौद मंडल में चुनावी सभा एवं जनसंपर्क करेंगे। मुख्यमंत्री राई, मोघोनाबड़ा, मुढैरी, देहरदा गणेश एवं खरई में भी जनसभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वह पाली, देहरवारा, मणिखेड़ा, नेतवास, कुटवारा, अमरपुर, रामनगर, पडौरा एवं सेसई में जनदर्शन में शामिल होंगे।
इसी तरह पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आज मुंगावली विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बाई साहब के समर्थन में पिपरई और मुंगावली मंडल में चुनाव प्रचार में शामिल होकर सभाओं को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान मुंगावली में जनसंपर्क कर सभाओं को संबोधित करेंगे।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement