BJP leader among 2 held for Jharkhand lynching-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:19 pm
Location
Advertisement

झारखंड: बीफ के शक में हत्या मामले में बीजेपी नेता सहित दो गिरफ्तार

khaskhabar.com : रविवार, 02 जुलाई 2017 10:16 AM (IST)
झारखंड: बीफ के शक में हत्या मामले में बीजेपी नेता सहित दो गिरफ्तार
रामगढ। झारखंड के रामगढ में बीफ ले जाने के शक में पीट पीट कर युवक की हत्या करन के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिाफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बीजेपी नेता बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक रामगढ में बीजेपी मीडिया सेल देखता है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नित्यानंद महतो और छोटू राणा हैं। इनमें से नित्यानंद को बीजेपी नेता बताया जा रहा है, वहीं छोटू गऊ रक्षा समिति से जुडा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार घटना में मारे गए शख्य अलीमुद्दीन की पिटाई करते वक्त बनाए गए वीडियो में दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। अखबार की रिपोर्ट के अनुसार बीजेपी मीडिया सेल के इंजार्च वरुण सिंह का कहना है कि महतो उनके साथ ही काम करता है।

साथ ही महतो उसी इलाके में रहता है, जहां पर वह घटना घटी थी। हांलांकि वरुण सिंह का दावा है कि महतो घटना के बाद वहां पहुंचा था, महतो को पुलिस ने जल्दबाजी में गिरफ्तार किया है। महतो ने भी खुद को बेकसूर बताया है और कहा है कि वह घटनास्थल पर काफी देर बाद पहुंचा था।
बीफ के शक में पीट-पीट कर हत्या कर दी थी:

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement