BJP expelled two big leaders from the party, membership canceled too-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:01 pm
Location
Advertisement

भाजपा ने दो बड़े नेताओं को पार्टी से निष्काषित किया, सदस्यता भी रद्द

khaskhabar.com : बुधवार, 15 नवम्बर 2017 10:33 PM (IST)
भाजपा ने दो बड़े नेताओं को पार्टी से निष्काषित किया, सदस्यता भी रद्द
हमीरपुर। हिमाचल में चुनाव के बाद कांग्रेस और भाजपा ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने दो बड़े नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है। इन्हें पार्टी के विरोध में अनुशासनहीता करने के चलते बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

पार्टी ने बड़सर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल नयन और राकेश शर्मा उर्फ बबली को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इस बारे में मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि कमल नयन और राकेश शर्मा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है साथ ही इनकी प्राथमिक सदस्यता को भी रद्द कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement