Bikaner News : reecho of music in All India Music Art Competitions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:32 pm
Location
Advertisement

अखिल भारतीय संगीत कला प्रतियोगिताओं में बिखरे संगीत के जलवे

khaskhabar.com : शनिवार, 07 अक्टूबर 2017 9:53 PM (IST)
अखिल भारतीय संगीत कला प्रतियोगिताओं में बिखरे संगीत के जलवे
बीकानेर। संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा की स्मृति में श्री संगीत भारती एवं श्री तोलाराम हंसराज डागा चेरिटेबल ट्रस्ट गंगाशहर के तत्वावधान में शनिवार को नोखा रोड स्थित हंसा गेस्ट हाउस में तीन दिवसीय ‘संगीतोत्सव-2017’ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में 13वीं अखिल भारतीय संगीत कला प्रतियोगिता में कलाकारों ने संगीत के जलवे बिखेरे।

मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम के विधायक डॉ गोपाल जोशी ने कहा कि संगीत मनीषी डॉ. जयचन्द्र शर्मा भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति समर्पित थे। शर्मा के सपनो को पूरा करने के लिए भारतीय शास्त्रीय संगीत के आदर्शों को आत्मसात करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष महापौर नारायण चोपड़ा थे। इस मौके पर कई वक्ताओं ने विचार रखे।

रविवार को संगीत प्रतियोगिताएं एवं ‘मीरा’ नृत्य की प्रस्तुति




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement