Biggest bank heist in history is foiled in Brazil after police pounce on gang -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:23 am
Location
Advertisement

16 लुटेरे, 4 माह, 500 मी. लंबी सुरंग, हो जाती दुनिया की सबसे बडी डकैती लेकिन..

khaskhabar.com : बुधवार, 04 अक्टूबर 2017 10:33 AM (IST)
16 लुटेरे, 4 माह, 500 मी. लंबी सुरंग, हो जाती दुनिया की सबसे बडी डकैती लेकिन..
साओ पाओलो। लुटेरे सिर्फ घंटेभर की दूरी पर थे, अगर वे मंसूबों में कामयाब हो जाते तो वह दुनिया की सबसे बडी डकैती होती। लेकिन पुलिस ने वारदात से ठीक पहले उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें पकड लिया। घटना ब्राजील की है। लुटेरे चार महीने से लूट की साजिश को अंजाम देने में लगे हुए थे। दरअसल लुटेरे ब्राजील के साओ पाओलो में स्थित दुनिया की सबसे बडी बैंक को लूटने की साजिश रची थी। इसके लिए लुटेरों ने 4 करोड रियाल यानी 1.27 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। इस साजिश में 16 लुटेरे 4 महीने से लगे हुए थे।

दुनिया की सबसे बडी बैंक को लूटने के लिए उन्होंने एक मकान किराए पर लिया। फिर उन्होंने इस मकान में से सुरंग खोदना शुरू किया। लुटेरों ने 500 मीटर लंबी सुरंग खोद ली थी। ये लुटेरे इस सुरंग के जरिए बैंक के लॉकर तक पहुंचना चाह रहे थे। सुरंग में बिजली के बल्व से रोशनी की गई थी। साथ ही लोहे का सपोर्ट रखा गया, ताकि मिट्टी न धंस जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement