big accident in Hardoi, bus falls down from flyover, 2 killed, 35 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:42 pm
Location
Advertisement

यूपी के हरदोई बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 2 की मौत,35 जख्मी

khaskhabar.com : गुरुवार, 23 नवम्बर 2017 11:11 PM (IST)
यूपी के हरदोई बड़ा हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 2 की मौत,35 जख्मी
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, करीब 35 लोग घायल बताए जा रहे है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार शाम उस समय हुआ जब बस हरदोई से करीब 1 किलो मीटर दूर स्थित फ्लाईओवर से गुजर रही है।

तभी अचानक बस अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीें, 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे है। जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस के मुताबिक चालक और परिचालक का भी अभी पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बस में करीब 45 लोग सवार थे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement