bhilwara news : Arrested husband from Kota accused of attack on wife-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:23 pm
Location
Advertisement

पत्नी पर कातिलाना हमला कर ससुराल में रहने लगा पति

khaskhabar.com : शुक्रवार, 02 फ़रवरी 2018 3:31 PM (IST)
पत्नी पर कातिलाना हमला कर ससुराल में रहने लगा पति
भीलवाड़ा। भवानीनगर में हथौड़ी से पत्नी पर कातिलाना हमला कर भागे पति को पुलिस ने कोटा से गिरफ्तार कर लिया है। भीमगंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। भीमगंज थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने कहा कि भवानी नगर निवासी इकबाल लुहार ने सहिस्ता से प्रेम विवाह किया था और उनके एक पुत्र भी है। इकबाल और उसकी पत्नी सहिस्ता के बीच 30 जनवरी को कहासुनी हो गई। उसी से आक्रोशित इकबाल ने पत्नी सहिस्ता के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। इसके कारण वह गंभीर घायल हो गई। उसके बाद इकबाल अपने पुराने सुसराल कोटा में जाकर रहने लगा। सूचना पर पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement