bharatpur news : Rath Yatra of Lord Jagannath in Bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:14 pm
Location
Advertisement

भरतपुर में भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शनों के लिए उमड़ा शहर

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 8:16 PM (IST)
भरतपुर में भ्रमण को निकले भगवान जगन्नाथ, दर्शनों के लिए उमड़ा शहर
भरतपुर। जगन्नाथपुरी की तर्ज पर भरतपुर में रविवार को तीसरी बार भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए समूचा शहर बाजारों में उमड़ पड़ा। रथ यात्रा श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर व इस्कॉन वृंदावन के तत्वावधान में निकाली गई।

रथयात्रा का शुभारंभ भरतपुर शहर के जिला कलेक्टर डॉ. नरेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक, नगर निगम महापौर शिवसिंह भौंट ने किया। श्री जगन्नाथ यात्रा समिति भरतपुर के संरक्षक संजीव गुप्ता ने बताया कि रथयात्रा स्थानीय चंदन गार्डन मैरिज होम बीनारायण गेट से शुरू होकर बिजलीघर चौराहा, मथुरा गेट, कोतवाली व कुम्हेर गेट होती हुई जय शिव मैरिज होम तोप सर्किल पर समाप्त हुई। प्रारम्भ में भगवान जगन्नाथ की महाआरती की गई।

रथयात्रा मार्ग को यात्रा से पहले पानी से साफ करवाया गया। शहर में व्यापार महासंघ के विभिन्न संगठनों ने तोरण द्वार, पुष्प वर्षा व जलपान आदि से रथ यात्रा का स्वागत किया। शहर के लोगों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए तथा उनके रथ को खींचने का पुण्य अर्जित किया। भगवान जगन्नाथ के रथ की ऊंचाई 25 फुट की रखी गई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement