bharatpur news : Nasha Free Family Jan Jagran Abhiyan and Free yoga camp in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:30 pm
Location
Advertisement

नशा मुक्त जन जागरण अभियान में लिया नशा नहीं करने का संकल्प

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 8:27 PM (IST)
नशा मुक्त जन जागरण अभियान में लिया नशा नहीं करने का संकल्प
भरतपुर। श्री गिर्राज आरोग्य सेवा समिति की ओर से आयुर्वेद विभाग के निर्देशन में स्वस्थ जीवन शैली कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त परिवार जन जागरण अभियान एवं 5 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन वार्ड नं. 45 के सामुदायिक भवन में किया गया। आयुर्वेद विभाग भरतपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम शर्मा, पार्षद दयाचंद पचौरी, समिति अध्यक्ष नेमीचंद शर्मा, पशुपालन के पूर्व उप निदेशक आर.एस. गौड़ एवं समाजसेवी रामसिंह वर्मा ने इसका शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. घनश्याम शर्मा ने स्वस्थ रहने एवं रोगों के सम्पूर्ण उपचार के लिए आयुर्वेद को अपनाने की बात कही। मुख्य वक्ता रामसिंह वर्मा ने नशीली चीजों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. चन्द्रप्रकाश दीक्षित ने योग एवं नशामुक्त परिवार जन जागरण अभियान की प्रगति के बारे में बताया। पार्षद दयाचंद पचौरी ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में नेमीचंद शर्मा, डॉ. गिरीश शर्मा, डॉ. भगवान सिंह सोगरवाल ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिथियों ने रोगों से बचाव की जानकारी के लिए एक फोल्डर का विमोचन किया और 70 लोगों ने बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, मद्यपान आदि का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया।




ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement