bharatpur news : Former Sarpanch Dan Singh murder case accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:51 am
Location
Advertisement

पूर्व सरपंच दानसिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 9:38 PM (IST)
पूर्व सरपंच दानसिंह हत्याकांड का नामजद आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। मथुरा गेट थाना पुलिस ने कुम्हेर कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व सरपंच दानसिंह हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक भरतपुर अनिल कुमार टांक ने बताया कि 11 सितम्बर को शाम करीब 7 बजे अपने गांव साबौरा से भरतपुर की न्यू सिविल लाइन कॉलोनी में अपने निवास पर पहुंचने पर साबौरा के पूर्व सरपंच दानसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मौके से दो देशी कट्टे 315 बोर, एक बाइक एवं बैग (जिसमें दो गंडासे व कपड़े) बरामद किए थे।

मृतक दानसिंह के पुत्र गजेन्द्रसिंह की रिपोर्ट पर थानाधिकारी मथुरागेट ने जांच शुरू की। भरतपुर शहर के पॉश इलाके में हुई इस घटना के खुलासे के लिए एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने वारदात का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। घटना के बाद से फरार नामजद आरोपी रविन्द्र पुत्र केदारसिंह जाट निवासी एलवारा थाना कौसी कलां जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) को 13 अक्टूबर को दिल्ली की द्वारिका कालोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार को न्यायालय में पेश कर चार दिन के रिमाण्ड पर लिया है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement