bharatpur news : Fire in Kadbi on farms, lakhs rupees loss of farmers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:35 pm
Location
Advertisement

खेतों में रखी कड़बी में आग, किसानों का लाखों का नुकसान

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 10:47 PM (IST)
खेतों में रखी कड़बी में आग, किसानों का लाखों का नुकसान
भरतपुर। उपतहसील लखनपुर क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर एवं नंगला बंजारा सूरता के खेतों में बाजरा व ज्वार की कड़बी में आग लग गई। सैकड़ों किसानों व ग्रामीणों की अटल सेवा केंद्र के पास खाली खेत में बाजरा व ज्वार की कड़बी (चारा) रखी थी। इससे ग्रामीणों का लाखों का नुकसान हो गया। कुदरत की मार झेल रहे किसानों ने पशुओं के लिए चारा खरीदकर इन्तजाम किया था। अब किसानों के पास पशुओं के लिए चारा नहीं बचा। नदबई क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता विजय चौधरी लखनपुर ने मौके पर पहुंचकर किसानों को ढांढस बंधाया और प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मदद दिलाने का भरोसा दिया। पटवारी अजय फौजदार ने मौके पर आकर पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार की। किसानों के इतने बड़े नुकसान से पूरे गांव में शोक का सा माहौल बना हुआ है। इस समय ऎसी घटना के बाद गांव के किसानों को सरकार एवं प्रशासन से मदद की उम्मीद है।

आगे तस्वीरों में देखें...


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement