bharatpur news : Bjym celebrated the Hindu nav varsh in bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:56 am
Location
Advertisement

भाजयुमो ने धूमधाम से किया हिंदू नववर्ष का स्वागत

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 8:22 PM (IST)
भाजयुमो ने धूमधाम से किया हिंदू नववर्ष का स्वागत
भरतपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भरतपुर द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष मोहन रारह के नेतृत्व में हिंदू नववर्ष धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर रंगोली सजाई गई और लोगों को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मोहन रारह ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बनाए रखना चाहिए तथा हर वर्ष हिंदू नववर्ष धूमधाम से मनाना चाहिए। इस दौरान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, जिला उपाध्यक्ष अमित फौजदार, अरुण प्रधान, पुष्पेन्द्र सिंह कुशवाह, नीरज चाहर, हेमेन्द्र सिंह सिनसिनवार, सीपी शर्मा, महेश शर्मा, कृष्णा दारापुरिया, रामेश्वर गांधी आदि कार्यकार्ता मौजूद रहे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement