baran news : not getting the fertilizer at the fixed rate in the market to Farmers -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:53 pm
Location
Advertisement

किसानों को बाजार में निर्धारित दर पर नहीं मिल रहा खाद

khaskhabar.com : रविवार, 15 अक्टूबर 2017 6:00 PM (IST)
किसानों को बाजार में निर्धारित दर पर नहीं मिल रहा खाद
बारां। किसानों को इन दिनों फसल के लिए खाद की अतिआवश्यकता है, लेकिन उन्हें बाजार में निर्धारित दर पर डीएपी खाद नहीं मिल रही है। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश मीणा ने बताया कि यह जिला कृषि मंत्री का गृहक्षेत्र होने के बावजूद किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। किशनगंज में दुकानों पर खाद नहीं है। शनिवार से किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। बारां में ही कुछ दुकानों पर ही खाद उपलब्ध है। जहां मिल रहा है, वहां निश्चित दर नहीं है। निर्धारित दर पर खाद नहीं मिलने से किसान असमंजस में हैं। अन्य विक्रेता मनमाने दाम वसूल रहे हैं। दो दिन में खाद की कीमत बढ़ा दी गई। जो कट्टा पहले 1050 रुपए था। उसके अब 1075 से 1085 रुपए तक लिए जा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग व प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। मीणा ने चेतावनी दी है कि दुकानों पर खाद वितरण की व्यवस्था शीघ्र सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement