baran news : Maheshwari Mahila Mandal celebrated Ganagaur festival in baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:37 pm
Location
Advertisement

माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव

khaskhabar.com : शनिवार, 17 मार्च 2018 7:55 PM (IST)
माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया गणगौर उत्सव
बारां। माहेश्वरी महिला मंडल, बारां की ओर से निशा साबू के आवास पर बनी-ठनी गणगौर प्रतियोगिता का आयोजन कर गणगौर उत्सव मनाया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रथम कुन्जलता डांगरा, द्वितीय खुशबू हल्दिया व तृतीय आशा मंत्री विजेता रही। प्रतियोगिता की जज सीमा खण्डेलवाल व गरिमा शर्मा रही।

माहेश्वरी महिला मंडल, बारां की जिला सचिव बृजबाला कासट ने बताया कि इस अवसर पर महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं योगेश्वरी शर्मा पूर्व प्रधान, शारीरिक शिक्षिका किरण सिंह को विद्यालय में सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निशा साबू, रेणु साबू, बृजबाला कासट, अध्यक्ष आशा मन्त्री, सचिव सुमन काबरा, शिखा भंडारी, छाया काबरा, सोनिया मन्त्री, रजनी मन्त्री, मीना सोमानी, मन्जू सोमानी, अनिता सोमानी, सरिता पनवाड़, पूजा साबू, विदिशा मन्त्री, डॉ. पूजा काबरा, सुमन साबू, अर्चना साबू, अदिति साबू आदि महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement