baran news : honour of travelers return from Braj yatra in baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:27 am
Location
Advertisement

बृजयात्रा से लौटे यात्रियों का बारां में किया सम्मान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 मार्च 2018 6:14 PM (IST)
बृजयात्रा से लौटे यात्रियों का बारां में किया सम्मान
बारां। पंजाबी समाज सेवा समिति, बारां की ओर से शंकर कॉलोनी स्थित शंकर मंदिर पर बृजयात्रा से आए यात्रियों का माला पहनाकर एवं भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया।

महेश अदलक्खा ने बताया कि समाज द्वारा समाज के अध्यक्ष पदम पिपलानी, महिला मण्डल अध्यक्ष प्रीति अरोड़ा, यूथ अध्यक्ष अमन गेरा का भी सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान किया गया। सामाजिक कार्यों के लिए ओमप्रकाश कालरा एवं जगदीश डंग व कृष्णा देवी पिपलानी का भी शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। स्वागत कार्यक्रम में प्रेमनाथ डंग, हंसराज पिपलानी, राजा कालरा, किशनलाल गेरा, योगेश कुमार, धीरज अरोड़ा, यात्रा संयोजक सुरेन्द्र पिपलानी, राजू डंग, मनोज पिपलानी, कन्हैया अदलक्खा, रामशरण डंग, जगदीश अदलक्खा, सुनील पिपलानी, सीमा गेरा, मन्जू अदलक्खा, सुधेश पिपलानी, गीता डंग, अन्जू पिपलानी, अनीता पिपलानी, गिरधर गेरा, पवन कुमरा, संजय अदलक्खा, हर्ष कालरा एवं समाज के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान समाज के छोटे-छोटे चार बच्चों द्वारा श्याम बाबा के भजन भी गाए गए। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। अदलक्खा ने बताया कि शनि अमावस्या पर सुबह 7 बजे से समाज द्वारा बोरेड़ी शनिधाम पर प्रसाद वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement