baran news : congress State Vice President pramod jain Bhaya inaugurated election office of congress candidate in baran-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:15 pm
Location
Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

khaskhabar.com : बुधवार, 13 दिसम्बर 2017 7:18 PM (IST)
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
बारां। नगर परिषद बारां के 2 वार्डों में उप चुनाव के लिए बुधवार को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेसजनों व सैकडों वार्डवासियों की उपस्थिति में वार्ड संख्या 11 की प्रत्याशी गायत्री पारस के चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

जिला महासचिव जाकिर मंसूरी ने बताया कि बारां नगर परिषद के 2 वार्डों में उप चुनाव होने जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार अपरान्ह प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया के मुख्य आतिथ्य में वार्ड संख्या 11 से कांग्रेस प्रत्याशी गायत्री पारस के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद जैन भाया ने कांग्रेसजनों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वार्ड के मतदाताओं से जनसम्पर्क भी किया।





ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement