Bangladesh allows entry to 10,000 stranded Rohingyas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:37 am
Location
Advertisement

निर्जन स्थान पर फंसे 10,000 रोहिंग्याओं को बांग्लादेश में प्रवेश की अनुमति

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 अक्टूबर 2017 08:51 AM (IST)
निर्जन स्थान पर फंसे 10,000 रोहिंग्याओं को बांग्लादेश में प्रवेश की अनुमति
ढाका। बांग्लादेश प्रशासन ने गुरुवार को रोहिंग्या समुदाय के 10,000 को अपने देश में प्रवेश की अनुमति दे दी। शिविरों में जगह न होने के कारण वे बांग्लादेश और म्यांमार के बीच वाले इलाके में फंसे हुए थे। अमेरिका के इंटर सेक्टर कोऑडिनेटर ग्रुप ने मंगलवार को बताया था कि रोहिंग्या मुस्लिम समुदाय के 10,000-15,000 लोग निर्जन स्थान में फंसे हुए हैं।

लेकिन प्रशासन ने यह कहकर उन्हें प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि शिविरों में जगह नहीं है। बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल के कमांडर मेजर इकबाल अहमद ने उखिना में कहा, सीमा पर लगभग 10,000 रुके हुए थे। हमने आज सुबह 9.45 बजे से उन्हें सीमा के अंदर आने दिया। उन्होंने कहा, वे लोग जब अंदर आ गए, तब हमने अधिकारियों से उनके लिए जगह तलाशने का अनुरोध किया।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement