Badaun recovered from lover couple body river-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:06 pm
Location
Advertisement

बदायूं में प्रेमी युगल के शव नदी से बरामद

khaskhabar.com : शुक्रवार, 05 जनवरी 2018 3:09 PM (IST)
बदायूं में प्रेमी युगल के शव नदी से बरामद
बदायूं | उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के शेरकोट कस्बे की पुलिस ने गुरुवार को खो बैराज पुल के नीचे नदी से प्रेमी युगल के शव बरामद किए हैं, युवक-युवती रविवार से ही लापता थे। यह जानकारी पुलिस दी। शेरकोट के थानाध्यक्ष शिशुपाल शर्मा ने बताया, "लोगों की सूचना पर पुलिस ने खो बैराज पुल के नीचे नदी से एक युवक और एक युवती के बहते हुए शव बरामद किए हैं, दोनों के हाथ दुपट्टे से बंधे थे। इनकी पहचान शहजादपुर गांव के पंकज (23) और इसी गांव की युवती शिवानी (20) के रूप में हुई है। दोनों पिछले रविवार से अपने घरों से लापता थे और शादी करना चाहते थे।"

उन्होंने बताया, "लड़की के पिता ने पंकज के खिलाफ शिवानी को भगा ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिक जांच में आत्महत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।"

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement