attempt to rape with 9 year old innocent girl in sri ganganagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:42 pm
Location
Advertisement

9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, चीख सुन पहुंचे लोगों ने बचाया

khaskhabar.com : रविवार, 22 अक्टूबर 2017 12:10 PM (IST)
9 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, चीख सुन पहुंचे लोगों ने बचाया
श्रीगंगानगर। घमूड़वाली थाना इलाके में दिवाली के दिन एक बदमाश ने 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और बच्ची को संभाल लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएचओ तेजवंत सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दी कि गुरुवार को अपनी पत्नी सहित खेत चले गए। तब उनकी पुत्री घर पर अकेली थी। तभी आरोपी अजय शर्मा उनके घर आया और बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची ने शोर मचाया तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी फरार हो गया। लोगों ने बच्ची के माता-पिता को सूचना दी तो वह तुरंत घर पहुंचे और बच्ची की सार-संभाल कर उसे अस्पताल ले गए। इसके बाद बच्ची के पिता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर शनिवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement