Araria: Video of Men Shouting Pro-Pakistan Slogans Goes Viral, 2 Arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:19 pm
Location
Advertisement

अररिया में देश विरोधी नारेबाजी, 2 गिरफ्तार, राजनीति गरमाई

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 मार्च 2018 1:11 PM (IST)
अररिया में देश विरोधी नारेबाजी, 2 गिरफ्तार, राजनीति गरमाई
पटना। बिहार के अररिया लोकसभा उप चुनाव परिणाम के बाद राजद समर्थकों द्वारा देश विरोधी नारेबाजी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अररिया में देश विरोधी नारे लगाते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए हैं। इसके अलावा इस वीडियों में पाकिस्तान समर्थन नारे लगाए गए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अररिया जिले में कुछ स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने यह प्रशासन से वीडियो में दिख रहे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों सुल्तान और सहजाद को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह दोनों आरोपी आरजेडी के नए सांसद सरफराज आलम के पड़ोसी हैं।

आपको बता दें कि बुधवार को अररिया लोकसभा उपचुनाव के परिणाम आए हैं और वहां पर आरजेडी की जीत हुई है। परिणाम के बाद बीजेपी नेता गिरिराज सिंह कहा था कि अब ये आतंकियों का पनाहगाह बन जाएगा। यहां तक चुनाव प्रचार के दौरान भी बीजेपी सांसद नित्यानंद राय ने कहा था कि अररिया में अगर आरजेडी जीतती है तो ये जगह आईएसआईएस के लिये सुरक्षित जगह बन जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement