anganwadi workers had symbolic marriage with cm yogi Adityanath in sitapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 6:17 pm
Location
Advertisement

अनोखा विरोध! आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी से रचाई शादी

khaskhabar.com : बुधवार, 06 दिसम्बर 2017 09:49 AM (IST)
अनोखा विरोध! आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी से रचाई शादी
सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरोध का एक अनोखा तरीका देखने को मिला है। अपनी मांगों के ना माने जाने से नाराज आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन का एक बिल्कुल हटके तरीका अपनाया है। सीतापुर में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मंगलवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सांकेतिक रूप में विवाह किया है।

जानकारी के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की कई लंबित मांगों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से विरोध का ये अनोखा तरीका अपनाया गया है। मंगलवार को हुए इस सांकेतिक विवाह की सभी रस्में जिले के विकास भवन परिसर में पूरी की गईं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement