Amid Controversy Yogi Adityanath To Visit Taj Mahal Next Week-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:22 pm
Location
Advertisement

विवादों और बयानबाजी के बीच ताजमहल देखने जाएंगे योगी

khaskhabar.com : मंगलवार, 17 अक्टूबर 2017 2:07 PM (IST)
विवादों और बयानबाजी के बीच ताजमहल देखने जाएंगे योगी
लखनऊ। ताजमहल पर चल रहे विवाद और बयानबाजी के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल देखने जाएंगे। योगी आदित्यनाथ 26 अक्टूबर को आगरा जा रहे हैं। अपने आगरा दौरे के दौरान योगी आदित्यनाथ ताजमहल देखने जाएंगे। साथ ही योगी आदित्यनाथ आगरा में पर्यटन विभाग के एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ताजमहल सहित कई स्मारक देखने जाएंगे। जब योगी आदित्यनाथ सेे बीजेपी विधायक संगीत सोम के ताजमहल पर दिए विवादित बयान पर प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा कि कौन क्या कहता है यह महत्तवपूर्ण नहीं है।

ताजमहल भारतीयों के खून-पसीने से बना:
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह महत्तवपूर्ण नहीं है कि कौन क्या कहना है, महत्तवपूर्ण यह है कि भारतीयों के खून पसीने से बने हर एक स्मारक का संरक्षण किया जाए। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर आजम खान और ओवैसी के बयानों को अगर गंभीरता से लिया जाता है तो यह अफसोस की बात है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी स्मारकों का संरक्षण जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढावा देने के लिए रिवरफ्रंट का विकास करना भी जरूरी है।

सलमान खुर्शीद भी कूदे ताजमहल पर बयानबाजी में:



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement