amarnath yatra begins first batch will do puja today amid threat alert-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:04 am
Location
Advertisement

आज से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा कड़ी

khaskhabar.com : गुरुवार, 29 जून 2017 09:23 AM (IST)
आज से बाबा बर्फानी के दर्शन शुरू, आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा कड़ी
नई दिल्ली। आतंकी हमले की आशंका के चलते कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई। अमरनाथ पहुंचा भक्तों का पहला जत्था आज बाबा बर्फानी के दर्शन करेगा। बाबा के पट खुलते ही जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एन एन बोहरा पहले पूजा अर्चना करेंगे, उसके बाद बाकी भक्त दर्शन के लिए आगे आएंगे। यात्रा पर छाए आतंकी हमले के खतरे के बीच भक्तों का जत्था हाथों में तिरंगा लेकर बम-बम भोले के नारे लगाते हुए रवाना हो गए है। आपको बता दें कि अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकवादी हमला कर सकते है।

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन पहले ही अमरनाथ यात्रियों पर हमले की धमकी दे चुका है। आतंकी हमले की आशंका के चलते यात्रियों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जम्मू से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 2280 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ। जबकि पिछले साल पहले जत्थे में इनकी तादाद 1282 और 2015 में 1280 थी। पर्यटन राज्यमंत्री प्रिया सेठी और जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री डॉ निर्मल सिंह ने पहले काफिले को दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित भगवान शिव को समपर्ति गुफा की ओर सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रवाना किया।

यहां भगवती नगर यात्री निवास से 72 वाहनों का काफिला जय भोलेनाथ और बम बम भोले के जयकारे के बीच रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि खुफिया चेतावनी मिलने के चलते सर्वोच्च स्तर के सुरक्षा बंदोबस्त किए गए। इनमें सैटेलाइट ट्रेकिंग प्रणाली, जैमर, बुलेटप्रूफ बंकर, श्वान दस्ते, सीसीटीवी कैमरे और त्वरित प्रतिक्रिया बलों के अतिरिक्त हजारों सुरक्षा कर्मी शामिल हैं जो घाटी में बढ़ी हिंसा और खतरे के मद्देनजर मार्ग में तैनात हैं। एक अधिकारी ने बताया कि पहले जत्थे के श्रद्धालुओं में 1811 पुरुष, 422 महिलाएं, 47 साधु हैं जिनकी सुरक्षा में केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन साथ चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement