amarnath yatra attack haryana hisar muslim slapped bajrang dal raise-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:14 am
Location
Advertisement

अमरनाथ हमला : विरोध कर रहे लोगों ने इमाम को जडा थप्पड़

khaskhabar.com : बुधवार, 12 जुलाई 2017 10:52 AM (IST)
अमरनाथ हमला : विरोध कर रहे लोगों ने इमाम को जडा थप्पड़
हिसार। कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले के बाद देशभर में इसके खिलाफ कडा विरोध किया जा रहा है। आतंकवादियों के खिलाफ सरकार से कड़ी कार्रवाही की मांग की जा रही है। इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए थे। देश कई पाकिस्तान और आतंकवादियों का पुतला फूंका और नोरेबाजी की गई। हरियाणा के हिसार में अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मस्जिद के इमाम को मस्जिद के बाहर निकाल कर थप्पड मारने का मामला सामने आया है।

बजरंगदल के इन कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले के विरोध में पहले आतंकवाद का पुतला फूंका उसके बाद एक मस्जिद के बाहर पहुंच गए। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इमाम को बाहर निकाला और जबरन उन्हें भारत माता की जय बोलने के लिए कहने लगे। इसी दौरान वहां मौजूद एक कार्यकर्ता ने इमाम को थप्पड़ भी जड़ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement