alwar news : BJP state committee meeting on Monday will be held in Alwar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:58 pm
Location
Advertisement

अलवर में सोमवार को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

khaskhabar.com : रविवार, 08 अक्टूबर 2017 9:08 PM (IST)
अलवर में सोमवार को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक
जयपुर/अलवर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अलवर में सोमवार को सुबह 10 बजे से होगी। भाजपा मीडिया सम्पर्क राजस्थान के प्रदेश प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि दोपहर 11 बजे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कार्यसमिति का उद्घाटन करेंगी।

उद्घाटन के बाद प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष अशोक परनामी का भाषण होगा। साथ ही दोपहर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी.सतीश, महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर का उद्बोधन होगा। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेट्टी भी शामिल होंगे। कार्यसमिति मे राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पारित होंगे। कार्यसमिति में मंत्रिमंडल सदस्यों, प्रदेश के सभी बीजेपी सांसदों को बुलाया गया है। कार्यसमिति के बाद प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें अलवर उपचुनाव की तैयारियों पर पूरा फोकस रहेगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मीडिया से बात करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement