All the unions supported by agitating roadways employees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:41 pm
Location
Advertisement

आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों को सभी यूनियनों का समर्थन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 09 जून 2017 11:21 PM (IST)
आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों को सभी यूनियनों का समर्थन
हिसार। नई परिवहन नीति के विरोध में रोडवेज की आठ यूनियनों ने आंदोेलन कर रहे सभी रोडवेज कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की है। इन यूनियनों की बैठकें परिवहन मंत्री के साथ हो रही है लेकिन उनकी दिक्कतों का कोई समाधान नहीं हो रहा है। रोडवेज कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं। राज्य की परिवहन व्यवस्था ठप हो गई है।
सरकार आंखें मूंद कर निजी परिवहन मालिकों के हितों की रखवाली कर रही है। यह बात एटक के राज्य उपप्रधान एमएल सहगल व राज्य सचिव का. रूप ¨सह ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति के कारण राज्य की परिवहन सेवाएं ठप्प हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सुनियोजित नीति अधीन नई परिवहन नीति के नाम पर राज्य परिवहन को बर्बाद किया जा रहा है। कभी जींद डिपो निजी परिवहन मालिकों की दादागिरी से चक्का जाम की शिकार हुआ तो कभी फतेहाबाद डिपो जाम किया जा रहा है और अब तीन दिनों से हिसार डिपो में चक्का जाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस ओच्छी नीति के कारण प्रदेश की जनता परेशान है और कर्मचारी वर्ग उत्पीड़ित हो रहा है।

इस बीच एटक के राज्य उपप्रधान व राज्य सचिव ने आंदोलनरत रोडवेज कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया व हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement