Akhilesh Yadav may be re-elected as Samajwadi Party chief today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 12:27 pm
Location
Advertisement

सपा राष्ट्रीय सम्मेलन : दूर होंगे मतभेद, फिर साथ आएंगे अखिलेश-मुलायम

khaskhabar.com : गुरुवार, 05 अक्टूबर 2017 09:43 AM (IST)
सपा राष्ट्रीय सम्मेलन : दूर होंगे मतभेद, फिर साथ आएंगे अखिलेश-मुलायम
आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) आज आगरा में अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी की कमान मिल सकती है। यह संभावना भी जताई जा रही है कि इस मौके पर अखिलेश से सारे मतभेद भुलाकर मुलायम सिंह यादव मौजूद रहेंगे।

आपको बता दें कि अखिलेश ने मुलायम सिंह के अधिवेशन में शामिल होने की बात पर बुधवार को कहा था कि मैं खुद उन्हें निमंत्रण देकर आया हूं, नेता जी को अधिवेशन में बुलाया गया है। इस दौरान अखिलेश ने अपने चाचा शिवपाल यादव के प्रति नरम रुख अपनाते हुए कहा, मेरी चाचा शिवपाल से बात हुई है, उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए आशीर्वाद दिया है।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) दो गुटों (मुलायम-शिवपाल और अखिलेश-रामगोपाल) में बंट गई थी। अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को बेदखल कर पार्टी की कमान अपने हाथों में ले लिया था। अखिलेश ने मुलायम को पार्टी संरक्षक की जिम्मेदारी दी थी। वहीं अपने चाचा शिवपालय यादव को पार्टी के सभी पदों से बेदखल कर दिया था।

आपको बता दें कि पिछले दिनों मीडिया में खबर आई थी की मुलायम और शिवपाल मिलकर नई पार्टी बनाने जा रहे है। हालांकि बाद मुलायम ने साफ कर दिया था कि वह नई पार्टी का गठन नहीं करेंगे। उन्होंने अखिलेश के पुराने वादे जरूर याद दिलाए।

मुलायम ने कहा कि अखिलेश ने कहा था कि तीन महीने का समय दे दीजिए, उसके बाद आप अध्यक्ष हो जाइएगा। लेकिन, वह अपनी बात पर नहीं टिके। ऐसा व्यक्ति जीवन में कभी कामयाब नहीं हो सकता। उसने बाप को ही धोखा दिया। मुलायम से पूछा गया कि वह अखिलेश या शिवपाल में से किसके साथ हैं, जवाब में उन्होंने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement