Advertisement
अखिलेश ने बुलन्दशहर में की रैली,साधा निशाना,गिनाई उपलब्धियाँ
अर्नव मिश्रा, बुलन्दशहर। बुधवार को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुलन्दशहर में रैली में शिवपाल खेमे पर निशाना साधते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को असली और नकली समाजवादियों में फ़र्क़ करना होगा और अब यह वक़्त आ गया है।
इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी की कई उपलब्धियाँ गिनाई। अखिलेश यादव ने कहा कि, यूपी में 100 नंबर को दुरुस्त करने का काम समाजवादीयों ने किया है, अब 100 नंबर पर फोन करने पर पुलिस तुरंत पहुँच रही है। आगे बढ़ते हुए CM अखिलेश ने लैपटॉप वितरण को सफलता बताया। उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने युवाओं को लैपटॉप बांटे हैं।
इसके अलावा अखिलेश यादव ने आगे जानकारी दी कि, स्मार्टफोन के लिए 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने रजिस्टर किया है। कार्यक्रम में आगे CM ने कई समाजवादी योजनाओं का जिक्र किया और सपा-कांग्रेस के गठबंधन को जस्टिफ़ाई करते हुए कहा कि कई बार फ़ैसले हानि व लाभ से उठकर लेने पड़ते है, और ये गठबंधन प्रदेश में सांप्रदायिक ताक़तों को रोकने के लिए है।

[@ UP ELECTION: पढ़ें, आखिर क्यों अखिलेश के करिश्मे के सामने नतमस्तक हो गई कांग्रेस]
Advertisement
Advertisement
बुलंदशहर
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement