ajmer news : made unique card for the nav samvatsar good wishes -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:25 pm
Location
Advertisement

नव संवत्सर शुभकामना के लिए बनाया यह अनोखा कार्ड

khaskhabar.com : रविवार, 18 मार्च 2018 6:15 PM (IST)
नव संवत्सर शुभकामना के लिए बनाया यह अनोखा कार्ड
अजमेर। ‘शिक्षा से समरसता फैले, जन-जन करे भारत का गान’ के संदेश के साथ शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चेटीचंड, नवरात्रि, रामनवमी एवं महावीर जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

शिक्षा राज्य मंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में सृष्टि सृजन के प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय भावों को जीवन में अपनाने, नर-नारी को समान विकास के अवसर देने और पुनः भारत को विश्वगुरू स्थापित करने का आह्वान किया है।

देवनानी द्वारा भेजे गए शुभकामना कार्ड की विशेषता यह भी है कि उसमें ‘शिखर पर राजस्थान’ के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र की प्रदेश की उपलब्धियों को रोचक ढंग से संप्रेषित किया गया है। कार्ड में राष्ट्रीय सर्वे में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में देशभर में द्वितीय स्थान पर रहे राजस्थान और स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय में देश में तीसरे स्थान पर रहे प्रदेश के बारे में आकर्षक ढंग से बताया गया है।

शिक्षा क्षेत्र में चार वर्षों मे 12 लाख नए नामांकन, शिक्षक सम्मान, प्रदेश की 1 लाख 26 हजार 411 छात्राओं को मिले गार्गी पुरस्कार का भी जिक्र है। इसके साथ ही 10वीं एवं 12वीं में परीक्षा परिणाम पूर्व से 15 प्रतिशत बढ़ने, पंचायतों में आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालय स्थापित करने, पारदर्शिता से शिक्षकों के पदस्थापन, 1 लाख 9 हजार 622 शिक्षकों की पदोन्नति और 87 हजार छह सौ पदों पर नवीन नियुक्तियां किए जाने, 77 हजार एक सौ नई नियुक्तियों की घोषणाओं के बारे में बताया गया है। नव वर्ष 2075 की शुभकामनाओं के संदेष में शिक्षा क्षेत्र में शिखर पर पहुंचे राजस्थान के लिए शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए नित नई उपलब्धियां छूने की कामना की है।

अजमेर उत्तर में हुए विकास की भी विशिष्ट झलक

शिक्षा राज्य मंत्री द्वारा नव संवत्सर, चेटीचंड, नवरात्रि, रामनवमी एवं महावीर जयंती के शुभकामना कार्ड में अजमेर, उत्तर में राज्य सरकार द्वारा किए कार्यों के बारे में भी विशेष उल्लेख है। इसमें अजमेर में एयरपोर्ट निर्माण, अक्षय कमांड सेंटर, 117 करोड़ की पेयजल योजनाओं की क्रियान्विति, शास्त्री नगर में बन रहे नगर वन उद्यान, लोहल में संस्कृत कॉलेज की पहल, 61 करोड़ से निर्मित सड़कों से अजमेरवासियों की हुई राह आसान आदि विकास कार्यों की भी विशिष्ट झलक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement