Ajmer gets highest amount of Rs 3 crore in Rajasthan for Swachh Bharat Mission -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:10 am
Location
Advertisement

स्वच्छ भारत मिशन के लिए अजमेर को मिले सबसे ज्यादा 3 करोड़

khaskhabar.com : शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 3:08 PM (IST)
स्वच्छ भारत मिशन के लिए अजमेर को मिले सबसे ज्यादा 3 करोड़
अजमेर। स्वच्छ भारत मिशन के लिए प्रदेश के सातों संभागों में से अजमेर को सबसे ज्यादा 3 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन 2 अक्टूबर 2014 से शुरू हुआ था। केंद्र की किश्त आने के बाद अब 191 शहरों के 34 करोड़ रुपए की किश्त जारी की गई है। इसमें जयपुर से ज्यादा अजमेर को किश्त जारी की गई है। अजमेर को 3 करोड़ मिले हैं।

तीन साल से चल रहे स्वच्छ भारत मिशन के लिए हालांकि पहले भी किश्तें जारी की गईं, लेकिन अब सबसे बड़ी राशि जारी की गई है। इससे अभियान के कार्यों को गति मिलेगी। छोटे 184 शहरों को करीब 24 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

संभागीय मुख्यालय वाले सातों शहरों को 10 करोड़ रु. जारी किए गए हैं। सातों संभाग मुख्यालयों में अजमेर को 3 करोड़, जयपुर को 2.90 करोड़, कोटा को एक करोड़, बीकानेर को 1.6 करोड़, जोधपुर को 93 लाख, भरतपुर को 33 लाख और उदयपुर को 42 लाख रुपए की स्वच्छ भारत मिशन की राशि जारी की गई। दीपावली से पहले सभी 191 शहरों को स्वच्छ भारत मिशन की बकाया राशि जारी किए जाने से बड़ी मात्रा में कार्य दीपावली पर पूरे हो सकेंगे।

स्वायत्त शासन विभाग ने 184 नगरपालिकाओं, नगर परिषदों को 23 करोड़ 79 लाख रुपए की किश्त जारी की। इसमें केंद्र सरकार का योगदान 17 करोड़ रुपए है, जिसकी किश्त जारी करने के बाद राज्य सरकार ने भी अपनी 7 करोड़ की राशि जारी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement