Adorable God King ghepan enter his temple on 14 december-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:00 pm
Location
Advertisement

आराध्यदेव राजा घेपन डेढ़ महीने बाद 14 को अपने देवालय में प्रवेश

khaskhabar.com : सोमवार, 11 दिसम्बर 2017 4:21 PM (IST)
आराध्यदेव राजा घेपन डेढ़ महीने बाद 14 को अपने देवालय में प्रवेश
कुल्लू। डेढ़ महीना घाटी का दौरा करने के बाद लाहुल घाटी के आराध्यदेव सिसु पहुंच गए हैं। गत 24 अक्टूबर को देवता अपने सैकड़ों कारकूनों संग विधिवत रूप से सिसु से रवाना हुए थे। शुक्रवार को राजा घेपन, देवी बोटी और माँ जंगडुल के लाहुल परिक्रमा के आखिरी पढ़ाव कोकसर की रथ यात्रा पूरी कर कोकसर पंचायत के डिंफुक गांव से सिसु के केवग के लिए विदा हो गए।

स्थानीय निवासियों ने नम आंखों से देवगणों को विदाई दी। कोकसर पंचायत के पूर्व उपप्रधान जगदीश चंद ने बताया कि कोकसर पंचायत के तेलिंग गांव में स्थानीय लोगों ने आदर-सत्कार किया गया। देवता अभी कुछ दिन गांव सिसु की परिक्रमा करेंगे और 14 दिसबंर को अपने देवालय में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement