Advertisement
एबीसी मोंटेसरी स्कूल में विजेताओं को किया गया सम्मानित
नारनौल। एबीसी मोंटेसरी स्कूल नसीबपुर में हुई खेलकूद प्रतियोगिता के बाद विजेता रहे छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। स्कूल चेयरमैन ओमप्रकाश सोनी और प्रिंसिपल रजनी सोनी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि नन्हें बच्चे इस देश की धरोहर हैं। ऐसे में उनका समुचित विकास करना अत्यंत जरूरी है। इसी दिशा में स्कूल मंे खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रिंसीपल रजनी सोनी ने कहा कि नन्हें बच्चों का भविष्य उनकी मजबूत नींव पर टिका होता है। नींव मजबूत होती तो भविष्य सुनहरा होगा। इसी सोच के साथ बच्चों में आधुनिक प्रणाली से शिक्षा और भारतीय संस्कार का निर्माण किया जा रहा है। खेलकूद प्रतियोगिता भी इसी का एक पार्ट है। प्रतियोगिता के तहत स्टूडेंट के बीच 100 मीटर दौड़, लैमन दौड़, थ्रिलैग दौड़, फ्रॉग दौड़, फुटबाल व डांस प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें विनीत, सौरभ, सिमरन, गितेश, अमन, रूबिया, हर्ष और आंचल ने जीत हासिल की। सोमेश, सात्विक, रिया और किरण ने दूसरा स्थान और दीक्षंात, हर्ष, प्रिंस, यशवी और अलीशा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डायरेक्टर पृथ्वीराज सोनी, मनीष शर्मा, सोनिया यादव, मंजू सोनी, दीपा वालिया, ममता अरोड़ा, वीना गर्ग, मंजू सोनी, अनु रानी, शालू शर्मा, तजेंद्र कौर, सुरजीत कौर, मंजू शर्मा, नेहा गुप्ता, शिवानी सिंगला, प्रियंका जैन, सविता यादव, सुमित्रा सोनी, प्रियंका वर्मा, भारती शर्मा, अंशुला अग्रवाल, पल्लवी निर्मल, संगीता सोनी, रोहिणी और स्वीटी सहित स्कूल स्टाॅफ भी मौजूद रहा।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS
Advertisement
Advertisement
महेन्द्रगढ़
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement