Advertisement
नूंह के लिए कुल 134 घोषणाएं जिसमें मात्र 38 लंबित-सीएम मनोहर लाल
चण्डीगढ़।हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को नूंह के सचिवालय सभागार में अधिकारियों
के साथ मुख्यमंत्री की घोषणाओं एवं सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा
की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह के लिए कुल 134 घोषणाएं की गई थी, जिनमें से मात्र 38 लंबित हैं। इनमें से 18 घोषणाएं 15 दिनों के भीतर पूरी हो जाएंगी, शेष 20 घोषणाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा कि नूंह शहर का दायरा बढ़ाया जाए ताकि इस शहर का और अधिक विकास हो सके। आंकलन के बाद नजदीक के गांवों को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि नूंह जिले में तीन नए बाल भवन (नूंह, पिनगवां और फिरोजपुर झिरका) में जल्द बनकर तैयार हो जाएंगे। पुन्हाना में विश्राम गृह भी जल्द बन जाएगा।
उन्होंने बिजली विभाग की म्हारा गांव-जगमग गांव योजना की जानकारी भी मांगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि फिरोजपुर झिरका उपमंडल के चार गांवों में अठारह घंटे बिजली दी जा रही और जल्द ही 24 घंटे बिजली दी जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि बिजली कनेक््शन पर उपभोक्ता से पैसे एक साल की अपेक्षा दो साल में किश्त बनाकर लिए जाए।
मुख्यमंत्री ने जिले में बच्चों को अस्पतालों में जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाकर दिए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दो साल में उनकी सारी घोषणाएं पूरी हो जाएंगी। नूंह से नल्हड़ मेडीकल कालेज तक पानी की समस्या का समाधान 150 करोड़ रुपए की लागत से बिछने वाली पाइप लाइन से हो जाएगा, जोकि इस साल के अंत तक चालू करा दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपाथपाते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में काम करना आप लोगों की मेहनत और आत्मीयता को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला रैडक्रॉस सोसायटी की ओर से आयोजित एक सादा कार्यक्रम में दिव्यांगों को व्हील चेयर प्रदान की।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने नूंह जिले के गांव फिरोजपुर नमक के ग्राम सचिवालय में नवस्थापित प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र का उदघाटन किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने त्रिवेणी भी लगाई और बिजली, पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
नूँह
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement